फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   NAVRATRI CCHADI YATRA NEWS

Kathua News: पहले नवरात्र को दर्शन के लिए कठुआ से रवाना होगी पवित्र छड़ी यात्रा

विज्ञापन
NAVRATRI CCHADI YATRA NEWS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। शिवसेना डोगरा फ्रंट की ओर से 10 अक्टूबर को कठुआ से माता वैष्णो देवी धाम के लिए 36वीं पवित्र छड़ी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जो पहले नवरात्र पर माता के दरबार में पहुंचकर दर्शन करेंगे।


यात्रा को लेकर शिवसेना डोगरा फ्रंट के पदाधिकारी अनिल पांडये ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फ्रंट की ओर से पिछले 35 वर्षों से लगातार पवित्र छड़ी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष यह यात्रा अपने 36वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे टांगरी पैलेस से पवित्र छड़ी यात्रा को रवाना किया जाएगा। इससे पहले विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं को लेकर बसें टांगरी पैलेस पहुंचेंगी। सीटीएम के पास, हटली मोड़, लखनपुर और बाजार क्षेत्र से श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी। टांगरी पैलेस के बाहर सभी बसों के एकत्र होने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ यात्रा को रवाना किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार के लिए प्रस्थान करेंगे और पहले नवरात्र के पावन अवसर पर मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। अनिल पांडेय ने शहरवासियों से अपील की कि जो भी श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए इस पवित्र यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वे शिवसेना डोगरा फ्रंट के सदस्यों से संपर्क कर यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही श्रद्धा और परंपरा का हिस्सा है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होकर माता के दरबार में शीश नवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed