फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   BAKRVAL NEWS

Kathua News: सर्दी बढ़ते ही निचले इलाकों की ओर बढ़ने लगा गद्दी-बकरवाल परिवारों का कारवां

विज्ञापन
BAKRVAL NEWS
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ने के साथ ही मौसमी पलायन का सिलसिला शुरू हो गया है। गद्दी, बकरवाल और गुज्जर समुदाय के परिवार अपने माल-मवेशियों के साथ अब पहाड़ों से निचले इलाकों की ओर लौटने लगे हैं। इन दिनों बिलावर उपमंडल से गुजरने वाली विभिन्न सड़कों पर सुबह और शाम के समय मवेशियों के साथ आगे बढ़ते परिवारों के कारवां दिखाई दे रहे हैं।

हर वर्ष की तरह इस बार भी सितंबर माह के अंतिम दिनों में पहाड़ी इलाकों में तापमान गिरने के बाद इन समुदायों ने निचले क्षेत्रों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। परिवार अपने साथ भेड़-बकरियों और अन्य मवेशियों को लेकर पैदल ही लंबा सफर तय कर रहे हैं। यह मौसमी पलायन केवल आवागमन नहीं, बल्कि सदियों से चली आ रही उनकी पारंपरिक जीवनशैली और पशुपालन से जुड़ी व्यवस्था का हिस्सा है। गद्दी समुदाय के बिशन दास, ओम प्रकाश और बिट्टू राम ने बताया कि इस वर्ष सितंबर में ही पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। इसके चलते उन्होंने समय रहते माल-मवेशियों के साथ निचले इलाकों की ओर निकलना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि बिलावर उपमंडल से होकर पैदल रास्ते से कठुआ पहुंचने में उन्हें अभी करीब एक सप्ताह और लग सकता है।उन्होंने बताया कि सर्दियों के करीब छह महीने निचले इलाकों में बिताने के बाद मौसम अनुकूल होने पर वह दोबारा पहाड़ी क्षेत्रों की ओर लौटते हैं। उनके अनुसार, इस बार भी सर्दियों के बाद बनी तहसील के सरथल क्षेत्र की ओर जाने की तैयारी रहेगी, जहां अगले चरण में माल-मवेशियों के साथ समय बिताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed