फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Unknown youths vandalized two load carrier autos in Dayala Chak

Kathua News: दयाला चक में अज्ञात युवकों ने की दो लोड कैरियर ऑटो में तोड़फोड़

Sun, 25 May 2025 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 25 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Unknown youths vandalized two load carrier autos in Dayala Chak
- पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चालकों को सुरक्षित पहुंचाया थाने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हीरानगर। दयाला चक में शनिवार दोपहर को कुछ अज्ञात युवाओं ने मवेशी लेकर जा रहे दो लोड कैरियर ऑटो पर अचानक हमला कर दिया। बीच चौक में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हमलावरों ने दोनों ऑटो में तोड़फोड़ की और ऑटो चालकों पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद यहां अफरा तफरी मच गई और हाईवे पर यातायात भी बाधित हुआ।
हीरानगर थाना प्रभारी आशीष शर्मा टीम के साथ तुरंत मौके पहुंचे। पुलिस टीम ने ऑटो चालकों को भीड़ से सुरक्षित निकालकर गाड़ी में बिठाकर थाने पहुंचाया। पुलिस को देखकर हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तोड़फोड़ कर रहे युवकों का कहना था कि मवेशियों को अवैध ढंग से ले जाया जा रहा था। वहीं मवेशी लेकर जा रहे चालकों का कहना था कि वह सहसवां से बिलावर में मवेशियों को लेकर जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने स्थानीय पूर्व सरपंच से भी परमिशन बनवाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed