फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Un Identify Vehicle Hit; Youth Injured

Kathua News: पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार अज्ञात वाहन चालक हुआ फरार

विज्ञापन
Un Identify Vehicle Hit; Youth Injured
- धार सड़क पर धर्मकोट गांव में रविवार शाम छह बजे पेश आया हादसा, खून से लथपथ हालत में युवक को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन

- प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी कठुआ रेफर, बिलावर पुलिस ने मामला दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। धार सड़क पर धर्मकोट गांव में एक अज्ञात वाहन चालक ने पैदल जा रहे 19 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। बिलावर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार सड़क हादसा रविवार शाम करीब छह बजे पेश आया। जीत कुमार निवासी धर्मकोट पैदल सड़क पर जा रहा था कि अचानक तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। युवक अचेत हो गया और उसे गंभीर चोटें आईं। लोगों ने खून से लथपथ युवक को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ रेफर कर दिया गया। बिलावर पुलिस थाने में इस संदर्भ में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी माखनलाल, संदेश, विपिन, ओमकार और अन्य लोगों ने बताया कि पिछले एक महीने में धर्मकोट गांव में धार सड़क पर लगभग ये पांच सड़क हादसा है। तेज रफ्तार वाहन चालकों की मनमानी के चलते आए दिन लोगों की जान जा रही है। लोगों ने बताया कि एक महीना पूर्व धर्मकोट गांव में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद हुई अन्य तीन सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं जिनका इलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने विधायक सतीश शर्मा से मांग की के तेज गति से सड़कों पर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात विभाग को कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed