फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Told the report of the Delimitation Commission to give equal status to everyone

परिसीमन आयोग की रिपोर्ट को बताया सबको बराबर का दर्जा देने वाला

विज्ञापन
Told the report of the Delimitation Commission to give equal status to everyone
जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकावार्ता को संबोधित करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया। ? - फोटो : KATHUA
कठुआ। परिसीमन आयोग की हाल में जारी रिपोर्ट को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के हर क्षेत्र को बराबरी का दर्जा देने वाला बताया है। शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिजीत जसरोटिया ने आयोग की रिपोर्ट पर विरोध करने वाली पार्टियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अस्तित्व में आए नए विधानसभा क्षेत्र में इससे विकास तेज होगा और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जसरोटिया ने कहा कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट का विरोध करने वाली पार्टियों में प्रमुख रूप से शामिल कांग्रेस और नेकां जो कि पिछले सात दशकों से सिर्फ लोगों को ठग रहे थे। वर्ष 1951 में पहली बार जम्मू कश्मीर में पहली बार हुए चुनाव के दौरान असित्व में आए 73 विधानसभा क्षेत्र में जम्मू संभाग को 30 सीटें और कश्मीर संभाग को 43 सीटें दी गई। जबकि उस वक्त जम्मू जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों ही मामलों में कश्मीर संभाग से आगे था। लेकिन तब अपने राजनीतिक लाभ के लिए जम्मू संभाग से हो रही यह नाइंसाफी इन पार्टियों को नही दिखाई दी। अब जब पूरे जम्मू कश्मीर को समान अधिकार मिल रहे हैं तो इनका विरोध सिर्फ इसलिए हो रहा है कि नई व्यवस्था में उन्हें बड़ा राजनैतिक नुकसान होगा। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा जारी किए नए बजट को देश हित का बजट बताते हुए कहा कि भले ही विरोधी इसे लॉलीपाप बजट बता रहे हैं लेकिन वास्तव में भारत के अब तक के इतिहास में पेश किए जाने वाले सभी बजटों में सर्वश्रेष्ठ बजट है। देश के भविष्य को ध्यान में रखकर बनाए गए बजट के परिणाम दूरगामी है। जो आने वाले वर्षों में देश की आर्थिक दशा का निर्धारण करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण आज विश्व में भारत की छवि बेहतर होती जा रही है। जिसका परिणाम है कि कई बड़ी कंपनियां भारत में निवेश बढ़ा रही है। जिससे आने वाले समय में रोजगार बढेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed