फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Three injured in separate road accidents

Kathua News: अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन घायल

Sat, 19 Apr 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 19 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Three injured in separate road accidents
कठुआ। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पहला हादसा जराई मोड़़ के पास हुआ है, जहां एक अज्ञात कार की टक्कर लगने से 23 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान युसूफ पुत्र खालिद निवासी बेडि़यां पत्तन कठुआ के रूप में हुई है। दूसरा हादसा कालीबाड़ी चौक पर हुआ, जहां स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार व्यक्ति घायल हो गया। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान 52 वर्षीय नरेंद्र कुमार पुत्र पुरुषोत्तम चंद्र निवासी वार्ड नंबर 17 कठुआ के रूप में हुई है। जबकि एक अन्य हादसा नगरी-कठुआ मार्ग पर चक देसा सिंह के पास हुआ है। जहां अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से 40 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान गोपाल कृष्ण पुत्र पूर्ण चंद निवासी चक देसा सिंह के रूप में हुई है। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed