{"_id":"62454e2dfb1889a00ba98595850df61b","slug":"three-committees-will-be-formed-for-food-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा को बनेंगी तीन कमेटियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा को बनेंगी तीन कमेटियां
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
Updated Sun, 26 Oct 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी राज्यों से आने वाले खाद्य पदार्थों पर अब खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर रहेगी। न केवल राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर में बल्कि बसोहली और पंजाब के साथ सटे नगरी कसबे में विभाग ने कमेटियों के गठन के लिए तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विभाग जल्द ही कमेटियों का गठन कर हर खाद्य पदार्थ पर नजर रखेगा। शनिवार को इसके लिए विभाग की औपचारिक बैठक की गई। विभाग के डेजीगनेटेड अधिकारी राजन कपूर ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विभागीय कवायद के अनुसार अगले महीने की शुरूआत तक तीनों स्थानों के लिए कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ सालों में पकड़ी कई विभिन्न खेप को आधार बनाकर ही तीन टीमों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीनों स्थान विभिन्न राज्यों की सरहदों को छूते हैं। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले खाद्य पदार्थों पर नजर रखने के लिए वर्तमान में विभाग के पास कोई टीम नहीं है लेकिन जल्द ही टीमों का गठन कर सभी रास्तों पर नजर रखेंगे।
वर्तमान में लखनपुर, नगरी और बसोहली के रास्ते में राज्य में हिमाचल और पंजाब से विभिन्न खाद्य पदार्थ आते हैं लेकिन केवल आबकारी विभाग और सेल्स टैक्स विभाग ही इन पदार्थों की जांच करता है, वह भी केवल लखनपुर और नगरी में।
खाद्य पदार्थ खाने लायक हैं या नहीं उसकी जांच का अधिकारी इन दोनों विभागों के पास नहीं है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग पर ही सारी जिम्मेदारी है लेकिन स्टाफ कम होने के कारण अब तक ऐसा नहीं हो पाया था।
विभाग की अब तक की योजना के अनुसार विभाग तीनों स्थानों के लिए एक विशेषज्ञ को नियुक्त करेगा जो नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ मिलकर स्थानीय स्तर पर एक टीम का गठन करेगा। यह टीम जल्द ही ही सक्रिय रूप से काम करेगी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए कार्य करेगी।