{"_id":"68bf44a2d5a378516b019d68","slug":"there-is-no-electricity-in-lovang-village-for-15-days-villagers-are-angry-kathua-news-c-201-1-knt1008-123840-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लोवांग गांव में 15 दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लोवांग गांव में 15 दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
लोवांग गांव में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं की गई, तो वे सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लगातार बिजली कटौती के चलते पूरे क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दुकानदारों का कारोबार ठप पड़ गया है, घरों में रखी खाद्य सामग्री रेफ्रिजरेटर बंद होने के कारण खराब हो रही है और इनवर्टर भी काम करना बंद कर चुके हैं। मोबाइल फोन चार्ज न हो पाने से लोगों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है, जिससे छात्रों और कामकाजी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन का नेतृत्व मोहम्मद जावेद ने किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद भी प्रशासन बिजली बहाल करने में पूरी तरह विफल रहा है। ग्रामीण लगातार परेशान हैं और यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
इस विरोध प्रदर्शन में खुर्शीद अहमद, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद आरिफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और सड़कें जाम कर प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर किया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है ताकि बिजली आपूर्ति बहाल हो सके और जनजीवन सामान्य हो सके।