{"_id":"6043e27d8ebc3ef10a3320ba","slug":"theft-kathua-news-jmu230723314","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर को फिर बनाया निशाना, चोर ले उड़े लाखों के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर को फिर बनाया निशाना, चोर ले उड़े लाखों के जेवरात
विज्ञापन
शहर के वार्ड सात में एक घर से चोर लाखों के गहने समेट ले गए। घर के लोगों को पता चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुबूत जुटाए। मामले में तीन संदिग्धों को पकड़ा है। शुक्रवार की रात हुई यह घटना दिन भर चर्चा का विषय रही। लोगों कहना था कि पिछले पंद्रह दिनों से हो रही चोरियों के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
चोरी की घटना के संबंध में घर के मालिक केवल गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की रात को बहू घर में ताला लगाकर मोहल्ले में स्थित दुकान पर चाय देने के लिए गई थी। इसी दौरान चोरों ने ताले को तोड़ घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि रात आठ बजे से नौ बजे के बीच हुई इस चोरी की घटना में अलमारी में रखे करीब 15 तोले सोने के जेवरात चोर अपने साथ ले गए हैं।
एसएसपी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि गत दिनों की घटनाओं से इस मामले को जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। वार्ड 7 में हुई चोरी की घटना स्थानीय व्यक्ति द्वारा अंजाम दी गई है। घटना के बाद मौके पर फारेंसिक टीम व अधिकारी मौके पर गए। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को पकड़ा भी है। उनसे पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि चोरों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।