{"_id":"94196cef3c83b63a98de23d37e54e93f","slug":"theft-in-shop-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़वाल में चोरों ने तीन दुकानों में की सेंधमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़वाल में चोरों ने तीन दुकानों में की सेंधमारी
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले साल की वारदात को दोहराते हुए एक बार फिर उसी जगह पर चोरों ने सेंध लगाई है।
विज्ञापन
सुरक्षा के सभी दावों को धता बताते हुए चोरों ने चढ़वाल में आपस में सटी तीन दुकानों पर एक ही रात में सेंधमारी की। छत के जरिए दुकानों में दाखिल हुए चोरों ने हजारों की नकदी और दुकान के सामान पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन
आराम से तीनों दुकानों को खंगालने और चोरी करने के बाद चोर रफूचक्कर हो गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यवसायियों ने जैसे ही शटर खोला होश फाख्ता हो गए।
एक-एक कर तीनों दुकानों में चोरी की वारदात का माजरा सामने आ गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर एफएसएल टीम ने भी सुराग जुटाए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लोगों में इस बात पर भी रोष है कि पुलिस गश्त होने के बावजूद भी चोर आखिर कैसे इतने मजे से तीनों दुकानों में सेंधमारी करने में सफल हो गए।