फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The team of High School Amwala defeated Middle School Nagarota Gujru

Kathua News: हाई स्कूल आमवाला की टीम ने मिडिल स्कूल नगरोटा गुजरू को हराया

Wed, 23 Apr 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 23 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
The team of High School Amwala defeated Middle School Nagarota Gujru
टाॅस करवाते प्रधानाचार्य राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट। संवाद - फोटो : kathua
जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से करवाई जा रही खेल प्रतियोगिताओं का दूसरा दिन
विज्ञापन

रामकोट। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा करवाई जा रही खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन रामकोट हायर सेकेंडरी स्कूल में 743 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में कबड्डी के अंडर-17 लड़कों के वर्ग में खेले गए मुकाबलों में राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भड्डू ने केके विद्यालय दुरंग की टीम को हराया।

कबड्डी में ही अंडर-14 वर्ष लड़के के मुकाबले में बडिंग फ्लावर पब्लिक हाई स्कूल देवल ने अपर प्राइमरी स्कूल द्रमनी को हराया। वॉलीबॉल के अंडर-17 लड़के के मुकाबले में बडिंग फ्लावर पब्लिक हाई स्कूल देवल की टीम विजेता रही । जिसने केके विद्यालय दुरंग की टीम को हराया। वॉलीबॉल के अंडर-14 लड़के के मुकाबले में भारतीय विद्या मंदिर मांडली की की टीम ने ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल को हराया। जबकि खो-खो अंडर-17 लड़के के मुकाबले में हाई स्कूल सियालना की टीम ने राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गुड़ा कल्याल की टीम को हराया। खो-खो के अंडर-14 लड़के के मुकाबले में हाई स्कूल आमवाला की टीम ने मिडिल स्कूल नगरोटा गुजरू को हराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed