फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ACCIDENT NEWS

Kathua News: सीटीएम गेट के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, सात घायल

विज्ञापन
ACCIDENT NEWS
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीटीएम के मुख्य गेट के पास वीरवार दोपहर बाद दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार वर्षीय बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हटली मोड़ पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय कठुआ पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा वेन्यू और इनोवा कार के बीच हुआ। टक्कर में पठानकोट के अबरोल नगर निवासी अंकुश शर्मा (40), उनकी पत्नी कनवी शर्मा (37), मां कृष्णा शर्मा (70) तथा उनकी दो बेटियां काव्या (4) और आब्या (7) घायल हुईं। वहीं विजयपुर निवासी जगदीश चंद (60) और भजन लाल (62) भी हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोटें आई हैं, जबकि कृष्णा शर्मा के सिर पर भी चोट लगी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पिछले करीब एक माह से करवाए जा रहे निर्माण कार्य को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि निर्माण के कारण राजमार्ग की एक ट्यूब बंद है और दोनों दिशाओं के वाहनों के लिए एक ही ट्यूब का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी दौरान दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों और जिम्मेदारी का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed