फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The social welfare department organized a street corner at Shahidi Chowk

Kathua News: सामाजिक कल्याण विभाग ने शहीदी चौक पर करवाया नुक्कड़

विज्ञापन
The social welfare department organized a street corner at Shahidi Chowk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला सामाजिक कल्याण विभाग कठुआ की ओर से मंगलवार को जिला पुस्तकालय के सामने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत नुक्कड़-नाटक का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य नशे की लत के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता फैलाना और समाज को नशामुक्त बनाने के संदेश को प्रसारित करना था।

स्थानीय कलाकारों ने नुक्कड़ से नशे और शराब के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रदर्शन ने नशे की लत से पीड़ित व्यक्ति, उनके परिवार और पूरे समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक असर को उजागर किया और युवाओं को इस बुराई के खिलाफ खड़े होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर युवाओं को नशे को ना कहें संदेश वाले टी-शर्ट्स वितरित किए गए। ये टी-शर्ट्स न केवल अभियान के प्रति समर्थन का प्रतीक बने, बल्कि युवाओं को इस सामाजिक आंदोलन में भागीदार बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed