फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   NETIONAL FACING CHAIMPYENSHIP

Kathua News: राष्ट्रीय फेंसिंग में चमका जम्मू-कश्मीर का सितारा, जीता रजत

विज्ञापन
NETIONAL FACING CHAIMPYENSHIP
14वीं मिनी एवं 8वीं चाइल्ड नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के खिलाड़ियों को पदक देते हुए। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू के जिम्नेजियम हॉल में पांच दिन से चल रही 14वीं मिनी एवं 8वीं चाइल्ड नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन जम्मू-कश्मीर के उत्कर्ष सिंह भाऊ ने अंडर-12 बॉयज सेबर वर्ग में रजत पदक जीता। फाइनल मुकाबलों में उत्कर्ष ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि हरियाणा के जितेश शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता, पंजाब के अनहदवीर सिंह सिद्धू तीसरा और तेलंगाना के मधु सुदन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। तेलंगाना के समर्थ, कर्नाटक के एम लक्ष्मण, मणिपुर के मंगल मीतेई और महाराष्ट्र के श्रीराज भी शीर्ष आठ में रहे।
अंतिम दिन अंडर-10 गर्ल्स फॉयल वर्ग के मुकाबले भी हुए। इसमें हरियाणा की हेशिका यादव ने पहला स्थान हासिल किया। आंध्र प्रदेश की अकांक्षा और श्री कोवड्डा ने दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। तेलंगाना की इधिका काठी चौथे स्थान पर रहीं। पंजाब की हिम्मत धालीवाल, गुरसिदक कौर और आशिता सिंह तथा आंध्र प्रदेश की वागिरी विस्मया भी शीर्ष आठ में शामिल रहीं।
विज्ञापन

समापन समारोह में जम्मू बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पदक विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन जेके फेंसिंग एसोसिएशन ने फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed