{"_id":"6ab9764455c7a04b8a0e4656","slug":"banee-nag-devta-mandir-kathua-news-c-201-1-knt1010-136858-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी में नाग देवताओं की भक्ति में डूबा क्षेत्र, बंदघट से चांदल तक गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी में नाग देवताओं की भक्ति में डूबा क्षेत्र, बंदघट से चांदल तक गूंजे जयकारे
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बनी। उपमंडल बनी में नाग देवताओं के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा का अनूठा नजारा देखने को मिला। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बंदघट स्थित प्राचीन नाग मंदिर में भव्य यात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ किया गया।
इसके अलावा लोवांग क्षेत्र में नागनी माता के सम्मान में भव्य जागरण आयोजित हुआ, जबकि चांदल में वासुकी नाग देवता की भव्य यात्रा निकाली गई। तीनों धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और देर रात तक भक्ति के रंग में रंगे रहे। बंदघट स्थित प्राचीन नाग मंदिर में आयोजित यात्रा में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नाग देवता के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली और वातावरण नाग देवता के जयकारों से गूंजता रहा।
यह प्राचीन मंदिर बेहद सुंदर, शांत और प्राकृतिक वातावरण में स्थित है। जिसके साथ स्थानीय लोगों की गहरी धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना नाग देवता के आशीर्वाद से पूरी होती है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष यात्रा के दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में बनी के लोवांग क्षेत्र में नागनी माता के सम्मान में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और पूरी रात माता की भक्ति में लीन रहे। भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालुओं ने माता का गुणगान किया तथा परिवार और क्षेत्र की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। रातभर चले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की मौजूदगी बनी रही। क्षेत्र में देर रात तक भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।