{"_id":"68597813d40beedfc10d9e23","slug":"the-market-opened-after-the-summer-vacation-the-liveliness-returned-after-four-days-of-silence-kathua-news-c-201-1-knt1008-121316-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुला बाजार, चार दिन की खामोशी के बाद लौटी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुला बाजार, चार दिन की खामोशी के बाद लौटी रौनक
Tue, 24 Jun 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
कठुआ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले बाजार । संवाद
- फोटो : kathua
रेडीमेड, ऑटोमोबाइल, किराना और मोबाइल कारोबारियों ने फिर से शुरू किया व्यवसाय
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर में ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते पिछले तीन से चार दिनों से बंद पड़ी दुकानों के कारण बाज़ार में पसरा सन्नाटा अब धीरे-धीरे खत्म होने लगा है। सोमवार को जैसे ही व्यापारिक संगठनों से जुड़े दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलनी शुरू कीं, बाजार की रफ्तार फिर से लौटती दिखाई दी।
तीन दिनों की छुट्टियों के बाद ऑटोमोबाइल, रेडीमेड वस्त्र, किराना, मोबाइल और कपड़े जैसे प्रमुख सेक्टरों के व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल दी हैं। इससे सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल शुरू हो गई, जिसका लाभ उन व्यापारियों को भी मिला जो अवकाश के दौरान भी दुकानें खोलकर ग्राहकों की बाट जोह रहे थे, लेकिन आस-पास की ज्यादातर दुकानें बंद होने के कारण उनका भी व्यवसाय ठप सा हो गया था।
सब्जी विक्रेता कुमार, जो प्रतिदिन नगर में ठेला लगाते हैं, ने बताया कि अवकाश के दौरान जब अधिकांश दुकानें बंद थीं, तो ग्राहकों की आवाजाही भी कम हो गई थी। दुकान खोलने के बाद भी बिक्री नहीं हो पा रही थी। लेकिन अब ज्यादातर दुकानें खुल गई हैं, जिससे ग्राहकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
व्यापारी अरूण कुमार ने स्वीकार किया कि अवकाश के बाद बाजार के अधिकांश वर्गों में बिक्री की पुनः शुरुआत हुई है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में भीड़ और बिक्री में और इजाफा होगा।