फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   The former minister inquired about the condition of the affected people in Billawar assembly constituency

Kathua News: पूर्व मंत्री ने बिलावर विधानसभा क्षेत्र में प्रभावित लोगों का हाल जाना

विज्ञापन
The former minister inquired about the condition of the affected people in Billawar assembly constituency
बिलावर में भारी बारिश से प्रभावितों का हाल पूछते पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा। जागरूक पाठक
बिलावर। पूर्व मंत्री डॉ मनोहर लाल शर्मा ने बिलावर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर प्रभावित हुए लोगोंका हाल-चाल जाना। पूर्व मंत्री ने बिलावर विधानसभा क्षेत्र बग्गन,साथरी,रियाड आदि इलाकों मे प्रभावित हुए लोगों को जल्द सहायता प्रदान करने की मांग की। पूर्व मंत्री ने केंद्र सरकार से यह मांग की है कि जम्मू और कश्मीर प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए और जो लोग प्रभावित हुए हैं और जिनके घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें सरकारी जमीन उपलब्ध करवा कर नए मकान बनाने के लिए सहायता राशि दी जाए। पूर्व मंत्री ने कहा कि बिलावर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में प्राकृतिक आपदा के कारण ढाई सौ के करीब परिवार प्रभावित हुए हैं और ज्यादातर इलाके सड़क संपर्क से कटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed