{"_id":"6824ec92c4ad49472b02256a","slug":"technical-fault-in-2-mva-transformer-in-hiranagar-grid-kathua-news-c-201-1-knt1008-120104-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: हीरानगर ग्रिड के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: हीरानगर ग्रिड के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी
Thu, 15 May 2025 12:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 15 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
कठुआ, महानपुर और हीरानगर के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित
120 एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर से रोटेशनल आधार पर चलाई जा रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/हीरानगर। 220 केवी हीरानगर ग्रिड स्टेशन के 200एमवीए ट्रांसफार्मर बैंक में बुधवार दोपहर तकनीकी खराबी आने से कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। इससे हीरानगर, कठुआ और महानपुर के कई इलाकों में बिजली सेवा प्रभावित हो गई। दोपहर तीन बजे के लगभग आई खराबी को ठीक करने के लिए विभागीय टीमें जुट गई हैं।
दरअसल हीरानगर में 200 एमवीए और 120 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर हैं। बड़े ट्रांसफार्मर में अचानक तीन बजते के लगभग खराबी आ गई। बिजली बहाली का प्रयास करने पर ट्रांसफार्मर फिर ट्रिप कर गया। इस बीच तकनीकी खराबी को दूर करने तक जेपीटीसीएल ने 120 एमवीए के ट्रांसफार्मर से रोटेशन के आधार पर बिजली अलग अलग इलाकों में संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उधर, एनएचपीसी संचालित सेवा दो जलविद्युत परियोजना का संचालन शाम छह बजे के बाद शुरू होने से बिजली कटौती में कुछ इलाकों में राहत मिली है।