फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Sunshine and Akshila pair wins badminton doubles

Kathua News: बैडमिंटन के डबल्स में सनशाइन और आक्शिला की जोड़ी विजयी

विज्ञापन
Sunshine and Akshila pair wins badminton doubles
कठुआ। इंडोर बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स कठुआ में चल रहा 29वां जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट वीरवार को संपन्न हो गया। टूर्नामेंट में बालिका वर्ग के साथ ब्वायज अंडर-16, अंडर-19, वेटरन और सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग के डबल्स में सनशाइन और आक्शिला की जोड़ी विजयी रही। वहीं इसी वर्ग के एकल में सनशाइन गुप्ता ने आक्शिला शर्मा को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


11 अक्तूबर से शुरू प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में खेले जाने वाले एकल मुकाबलों में फाइनल सनशाइन गुप्ता के नाम रहा, जिन्होंने प्रतिद्वंदी आक्शिला शर्मा को मात दी। वहीं डबल्स का फाइनल सनशाइन व आक्शिला की जोड़ी के नाम रहा, जिन्होंने मानिक व कृतिका की जोड़ी को हराया। ब्वायज अंडर-16 आयु वर्ग का एकल मुकाबले में अर्णववीर ने विनायक को हराया, जबकि डबल्स में विनायक और पराग की जोड़ी ने प्रणव व आर्यन की जोड़ी को मात दी। अंडर-19 आयु वर्ग में एकल फाइनल आर्यवीर के नाम रहा, जिन्होंने अनुज शर्मा को हराया। जबकि, डबल्स का फाइनल मुकाबला योगेश व मानिक की जोड़ी के नाम रहा, जिन्होंने अनुज व ऋषभ को हरा दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के वेटरन वर्ग में खेला जाने वाला एकल मुकाबला राजेश गुप्ता के नाम रहा। उन्होंने विकास गुप्ता को मात दी। इस वर्ग के डबल्स में मनोज व विकास की जोड़ी ने बाजी मारी। इस जोड़ी ने राजेश व नरेश की जोड़ी को मात दी। सीनियर वर्ग का एकल मुकाबला अभिजीत के नाम रहा। उन्होंने अक्षय को हराया। जबकि डबल्स में कुलबंधु व अनुज ने आकाश और नितीश की जोड़ी को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल चंदरवीर सिंह ने विजेताओं को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों को खेल के प्रति समर्पण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन एक तेज़, रोमांचक और संपूर्ण व्यायाम देने वाला खेल है, जो न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। जम्मू बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव दुश्यंत ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए युवा खिलाड़ियों के उत्साह की प्रशंसा की।

इस मौके पर कठुआ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि जिला स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता के विजेताओं को आगामी राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में कठुआ जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed