फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   students of Plln were first in quiz

पल्लन की छात्राएं प्रश्नोत्तरी में अव्वल

Sat, 11 Oct 2014 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 11 Oct 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
students of Plln were first in quiz

डाइट बसोहली द्वारा कालीबड़ी मिडिल स्कूल में हिन्दी विषय पर जिला स्तर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 जोनों के स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन की छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया, हायर सेकेंडरी स्कूल चढ़वाल ने दूसरा और हाई स्कूल गुढ़ा मुंडा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में संयोजक एचओडी शकुंतला मुंडे ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के मनोबल में वृद्धि करने में सहायक होती है और ऐसी प्रतियोगिता को करवाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में  एचओडी चम्पा देवी, सीनियर लैक्चरार डा भूषण शास्त्री मुख्य संयोजक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ में गणित व विज्ञान विषय पर डाइट बसोहली जिला स्तर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें जिला की 15 टीमों ने भाग लिया।

विज्ञान प्रतियोगिता में हाई स्कूल भल्लड़ ने पहला, हाईस्कूल जंगलोट ने दूसरा, और हायर सेकेंडरी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

गणित प्रतियोगिता में हाई स्कूल मेला ने पहला स्थान, माढ़ा पट्टी ने दूसरा और हायर सेकेंडरी स्कूल रामकोट ने तीसरा स्थान को अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed