फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   students are not geting concession fares

विद्यार्थियों को नहीं मिल रही किराए में रियायत

Mon, 27 Oct 2014 12:54 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Mon, 27 Oct 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
students are not geting concession fares

जम्मू-कठुआ रूट पर चलने वाली प्राइवेट बस परिचालकों द्वारा किराए में रियायत नहीं देने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में कालेज बस सुविधा का केवल शहर में ही चलना विद्यार्थियाें की परेशानियों को बढ़ा देता है। विद्यार्थियों को बस किराए में पचास प्रतिशत की छूट का प्रविधान है लेकिन बस चालकों द्वारा इसकी अवहेलना की जा रही है।
विज्ञापन


डिग्री कालेज के विद्यार्थी अमित शर्मा, नवीण कुमार, अजस सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि वह कालेज में चड़वाल, हीरानगर, छन्नी आदि क्षेत्रों से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस परिचालकों द्वारा विद्यार्थियों को किराए में रियायत नहीं देने के कारण मजबूरी में उन्हें एक्सप्रेस बसों पर आना पड़ता है। इससे वह अक्सर देरी से ही कालेज पहुंच पाते हैं।


उन्होंने कहा कि कालेज बस सुविधा भी केवल कठुआ शहर में ही चलती है जिसके कारण उन्हें परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। विभाग द्वारा कार्रवाई न होने के कारण बस चालकों के हौसले बुलंद है।

इस संबंध में अधिकारी का कहना है कि अगर विद्यार्थियों से कोई बस चालक पूरा किराया वसूलता है तो वह फौरन   शिकायत कर सकता है। विभाग कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed