फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   spritual news

Kathua News: महिला मोर्चा ने शिव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
spritual news
कठुआ। अयोध्या में राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले शहर के विभिन्न मंदिरों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरशोर से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कठुआ इकाई द्वारा शहर के वार्ड 18 स्थित शिवमंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। महिला मोर्चा की जिला प्रधान सुषमा शर्मा की अगुवाई में चलाए गए अभियान में स्थानीय रामभक्तों ने भी भाग लेकर मंदिर में अपनी सेवा दी।
विज्ञापन

इस मौके पर सुषमा शर्मा ने बताया कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गत रविवार से ही कदम उठाया गया है। इसमें अब तक 20 मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम को कठुआ जिला में भी पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। अभियान के जिला प्रभारी तिलक राज भगत की अगुवाई में चलाए जाने वाले इस अभियान में जिले के सभी आठ मंडलों में पार्टी और सभी सात महिला मोर्चा के कार्यकर्ता जिला इकाई के साथ शतप्रतिशत मंदिरों और तीर्थ स्थलों को स्वच्छ बनाने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed