फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: गुलशन इलेवन और राॅयल स्पोर्ट्स क्लब ने जीते मैच

विज्ञापन
sports news
बसोहली। माॅडल हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के लिए मुकाबले हुए। इसमें गुलशन इलेवन और राॅयल स्पोर्ट्स क्लब ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

पहला मैच क्रिकेट लवर बिलावर इलेवन और गुलशन इलेवन वारला चौगान की टीम के मध्य हुआ। गुलशन इलेवन की टीम ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी को चुना और 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 58 गेंद खेलकर 94 रन बनाने वाले खिलाड़ी सक्षम मैन आफ द मैच रहे। 23 गेंद खेलकर मोहित ने 40 रन बनाए। क्रिकेट लवर बिलावर की टीम मात्र 80 रन बनाकर सिमट गई। गुलशन इलेवन की टीम ने यह मुकाबला जीता।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला राॅयल स्पोर्ट्स क्लब बनी और सुशील इलेवन के मध्य हुआ। सुशील इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 18 ओवर खेलकर 10 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। 32 गेंदों में शोएब ने 54 रन बनाए। वहीं विपक्षी टीम द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी राॅयल स्पोर्ट्स क्लब बनी ने यह लक्ष्य 17 ओवर की तीसरी गेंद में पूरा कर लिया। 32 गेंदों में रोहित ने 40 रन बनाए और तीन विकेट चटकाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। राॅयल स्पोर्ट्स क्लब बनी ने पांच विकेट से यह सेमीफाइनल मुकाबला जीता और फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed