फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: मुन्ना इलेवन और क्रिकेट लवर्स बिलावर का फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
sports news
बिलावर। कस्बे के नाज खेल मैदान में जारी बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले मैच में मुन्ना इलेवन की टीम ने एसएसपी इलेवन की टीम को छह विकेट से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे मैच में क्रिकेट लवर्स बिलावर की टीम ने पीएसपीसीएल जालंधर की टीम को सात विकेट के हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल एसएसपी इलेवन और मुन्ना इलेवन की टीमों के बीच खेला गया। इसमें एसएसपी इलेवन की टीम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के अंतिम ओवर में एसएसपी इलेवन की टीम 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एसएसपी इलेवन के बल्लेबाज निखिल ठाकुर ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, वहीं मुन्ना इलेवन के गेंदबाज विनय ने चार विकेट हासिल किए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुन्ना इलेवन की टीम के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 16वें ओवर में चार विकेट गंवाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरा मैच क्रिकेट लवर्स बिलावर और पीएसपीसीएल जालंधर की टीमों के बीच खेला गया। इसमें क्रिकेट लवर्स बिलावर की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और जालंधर की टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में जालंधर की टीम में छह विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। जालंधर के बल्लेबाज गौतम में सर्वाधिक 39 रनों का योगदान दिया। क्रिकेट लवर्स बिलावर के गेंदबाज सुनील कुमार ने चार विकेट हासिल किए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्रिकेट लवर्स बिलावर की टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 17वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। क्रिकेट लवर्स बिलावर के बल्लेबाज कनव ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, वहीं बल्लेबाज मुनीश और मुर्तजा इकबाल ने 42-42 रनों का योगदान दिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए क्रिकेट लवर्स बिलावर के गेंदबाज सुनील को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को बिलावर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जाएगा। इसमें मुन्ना इलेवन और क्रिकेट लवर्स बिलावर की टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को डेढ़ लाख रुपये का नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं फाइनल में उपविजेता रहने वाली टीम को एक लाख की नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed