फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   sports news

Kathua News: नशे के खिलाफ मैदान में उतरीं टीमें, चांदल इलेवन ने जीत के साथ की शुरुआत

विज्ञापन
sports news
राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में एनएचपीसी ने शुरू करवाया टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन





कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज बनी के मैदान में नशे के खिलाफ टीमें उतर गई हैं। नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन सेवा-दो पावर स्टेशन माश्का के सहयोग से एनएचपीसी ने टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। से नो टू ड्रग और खेलो इंडिया थीम के तहत आयोजित टूर्नामेंट में पहला मुकाबला सुपर स्टार चलां और चांदल इलेवन के बीच हुआ। चांदल इलेवन ने जीत के साथ सफर की शुरुआत की।
इससे पहले उद्घाटन डीएसपी अमीन भट्ट ने किया। उनके साथ थाना प्रभारी बनी सुरेंद्र रैना और पूर्व सरपंच सुशील कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। भट्ट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करना सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे मैच समाज को नशामुक्त बनाने और स्वस्थ वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

मुकाबले के दौरान चांदल इलेवन की टीम ने 66 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर स्टार चलां की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 60 रन ही बना सकी। चांदल से केशव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में नौ रन देकर चार विकेट झटके। बीएससी क्लब बनी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें 4 ग्रुपों में विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता के तहत लीग मैच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed