फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   ATTACK ON FOREST OFFISER

Kathua News: पहले फॉरेस्टर पर जानलेवा हमला, फिर थाने के अंदर ही अफसर को धमकी

विज्ञापन
ATTACK ON FOREST OFFISER
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर/बटोत। बटोत वन रेंज में वन तस्करों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब उन्होंने न सिर्फ फील्ड स्टाफ पर जानलेवा हमला करना शुरू कर दिया है, बल्कि पुलिस थाना परिसर के अंदर ही सरकारी अफसर को खुलेआम धमकाया जा रहा है। 18 सितंबर की शाम से शुरू हुआ घटनाक्रम अब वन विभाग और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

वन विभाग के रेंज ऑफिसर कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, पहली वारदात 18 सितंबर शाम 6:50 बजे की है। ब्लॉक फॉरेस्ट ऑफिसर बटोत मुलख राज अपनी सरकारी गाड़ी से ड्यूटी पर थे। फॉरेस्ट सेल डिपो बटोत के पास एक नीले रंग की निजी कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। गाड़ी से उतरे डुग्गा लार निवासी नदीम अंजुम उर्फ गामू ने लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। उसने पहले गाड़ी का शीशा तोड़ा, फिर मुलख राज के सिर, माथे, नाक और बाएं हाथ पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में उनका अंगूठा फ्रैक्चर हो गया। हमले के दौरान आरोपी चिल्लाया-मैं तुम सभी वन कर्मचारियों को एक-एक करके मार दूंगा।
विज्ञापन


रेंज ऑफिसर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह हमला पूरी तरह से प्रतिशोध में किया गया है। घायल फॉरेस्टर मुलख राज ही आरोपी के खिलाफ दर्ज दो बड़े वन अपराध मामलों के जांच अधिकारी हैं। पहला मामला कंपार्टमेंट नंबर 11/बटोत में अवैध लकड़ी कटान और दूसरा सरकारी वन भूमि पर अवैध कब्जा और अर्थ कटिंग का, जिसमें विभाग पहले ही एक जेसीबी जब्त कर चुका है । घटना के तुरंत बाद रेंज ऑफिसर खुद घायल कर्मी को लेकर थाना बटोत पहुंचे। पुलिस ने हत्या के प्रयास और सरकारी कर्मचारी पर हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के अंदर दूसरी वारदात

असली सनसनीखेज मोड़ इसके बाद आया। जब शिवगढ़ ब्लॉक के बीएफओ राजेश कुमार घायल साथी मुलख राज की मदद के लिए थाना परिसर में मौजूद थे, तभी वहां एक दूसरा आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंच गया। रेंज ऑफिसर के मुताबिक 19 सितंबर को आरोपी गुलाम मुस्तफा निवासी बटोत जो शिवगढ़ ब्लॉक के कंपार्टमेंट 10सी में अवैध अर्थ कटिंग के मामले का मुख्य आरोपी है, थाने के अंदर ही राजेश कुमार से भिड़ गया।

गौर करने वाली बात यह है कि बीएफओ राजेश कुमार ही इस केस के जांच अधिकारी हैं और इस मामले में अदालत में चालान भी पेश हो चुका है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों और आम लोगों की मौजूदगी में ही गुलाम मुस्तफा ने राजेश कुमार को धमकाते हुए कहा-अब तेरी बारी है।


वन विभाग ने इसे कानून व्यवस्था और सरकारी काम में सीधी बाधा मानते हुए आरोपी के खिलाफ आपराधिक धमकी और ड्यूटी में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। लगातार दो हमलों से बटोत रेंज के फील्ड स्टाफ में दहशत का माहौल है। रेंज ऑफिसर ने अपनी रिपोर्ट में साफ लिखा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी कर्मचारी की जान को खतरा है। इस पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट डीएफओ बटोत और एसएसपी रामबन को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed