फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   SEVAYOJN SHIVIR

Kathua News: 500 से अधिक युवाओं को मिलेगी नौकरी, रोजगार मेला कल

विज्ञापन
SEVAYOJN SHIVIR
- 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, बीटेक डिप्लोमा और एमएससी नर्सिंग पास आवेदकों का होगा साक्षात्कार
विज्ञापन

- 10,000 से 25,000 रुपये तक प्रति माह वेतन, जम्मू, आरएस पुरा, अखनूर, कठुआ, सांबा आदि में निकले पद
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नौकरी की आस लगाए बैठे 10वीं, 12वीं और स्नातक पास आवेदकों के लिए 22 सितंबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है। इस जॉब फेयर में 500 से अधिक पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए 10,000 से 25,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
जिला रोजगार और परामर्श केंद्र (डीईसीसी) में उपनिदेशक जेकेएएस अधिकारी सुनैना सैनी ने बताया कि विभाग के तोप शेरखानियां कार्यालय में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए इच्छुक आवेदक विभाग के इंस्टा, फेसबुक और एक्स हैंडल deccjammuoffice पर पंजीकरण और अन्य अपडेट की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवा जॉब फेयर में भाग लेने के लिए लिंक https://forms.gle/LGC9VtTgcaJg36TS9 पर पंजीकरण कर सकते हैं। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस) के तहत रजिस्ट्रेशन होगी। एनएपीएस भारत सरकार की एक कौशल विकास योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दस्तावेज साथ लेकर आएं आवेदक
सुनैना सैनी ने रोजगार मेले में भाग लेने वाले आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे रिज्यूम/सीवी, आधार कार्ड, बैंक खाते की डिटेल, आवश्यक दस्तावेज और शैक्षिक योग्यता के सर्टिफिकेट लेकर आएं। मेले में 10 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचेंगे जो साक्षात्कार के बाद नौकरी के लिए आवेदकों का चयन करेंगे। उनकी युवाओं से अपील है कि रोजगार मेले का लाभ उठाएं।



पद, योग्यता, वेतन (प्रति माह) , कितनी नौकरियां
- सेल्स एग्जीक्यूटिव, स्नातक, 20,000-25,000 12 (रिक्तियां)
- टीम लीडर, 12वीं पास, 15,000-25,000 120
- वेलनेस एडवाइजर, 10वीं पास, 10,000-15,000, 20
- जेओ, जेपीओ, एजेंट, 12वीं पास, 16,000 प्रति माह, 110
- डेवलपमेंट आफिसर, 12वीं पास, 23,3300-24,550, 10
- कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, 12वीं पास, 15,000-20,000, 120
- डेंटर/पेंटर, 10वीं पास-आईटीआई, 10,000-15,000, 28

इसके अलावा सहायक प्रोफेसर, लेक्चरर, मेडिकल सर्जिकल, रिलेशनशिप मैनेजर, एलआईसी एजेंट, सर्विस एडवाइजर, बीमा सखी (महिला), कार्यालय सहायक, ड्राइवर आदि पदों के लिए भी साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed