{"_id":"66f0a2fc864f9f5f730b2cc4","slug":"sports-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-113395-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: उद्घाटन मैच में डोडा को मिली आठ अंकों से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: उद्घाटन मैच में डोडा को मिली आठ अंकों से जीत
विज्ञापन
कठुआ। जिले में जारी अंतर जिला डिवीजन स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 खो-खो का आगाज हो गया है। इसमें उद्घाटन मैच डोडा की टीम ने जीता।
रविवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से आयोजित की जा रही प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डोडा और रियासी के बीच खेला गया। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल की देखरेख में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन परवीन सिंह लखनपुरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
उद्घाटन मैच में टॉस जीतकर डोडा ने पहले चेज करने का फैसला किया। डोडा ने अपना पहला मैच रियासी से आठ अंकों से जीता। दूसरे मैच में जम्मू ने राजोरी को एक अंक से हराया। तीसरा मैच रामबन बनाम किश्तवाड़ के बीच खेला गया, जिसमें रामबन ने अपना मैच तीन अंकों से जीता, जबकि चौथा मैच कठुआ बनाम पुंछ के बीच खेला गया। इसमें पुंछ ने कठुआ को एक अंक से हरा दिया।