{"_id":"56f595784f1c1b5804f14e3b","slug":"spirit-landed-in-india-runs-kathua","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पिरिट ऑफ इंडिया रन कठुआ पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पिरिट ऑफ इंडिया रन कठुआ पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो/कठुअा
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
स्पिरिट ऑफ इंडिया रन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया के पूर्व सांसद पैट फार्मर और भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के प्रयास से शुरू की गई स्पिरिट ऑफ इंडिया रन वीरवार को कठुआ पहुंची।
विज्ञापन
नगरी के जनियाल के पास जिला प्रशासन ने इसका भव्य स्वागत किया। खनपुर सरथल विकास प्राधिकरण के सीईओ डा भारत भूषण की अध्यक्षता में स्वागत कार्यक्रम हुआ।
पीटीएस कठुआ के पुलिस बैंड ने इसका स्वागत किया। पैट फार्मर ने बताया कि 26 जनवरी को कन्याकुमारी से शुरू की गई यह दौड़ 31 मार्च को कश्मीर में पहुंचेगी। इस तरह से पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि भारत के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुए उन्हें एहसास हुआ है कि यह देश कुदरती खूबसूरती से मालामाल है। देश के हर कोने में पर्यटन की संभावनाएं हैं, जिन्हें दुनिया के सामने लाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
डा भारत भूषण ने बताया कि पर्यटन विभाग के निदेशक आरके वर्मा की देखरेख में जम्मू कश्मीर में स्पिरिट ऑफ इंडिया रन आगे बढ़ रही है।