फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Slippery increased on the link road due to rain, traffic blocked

बारिश से लिंक मार्ग पर फिसलन बढ़ी, यातायात अवरुद्ध

विज्ञापन
Slippery increased on the link road due to rain, traffic blocked
बिलावर। बिलावर में वीरवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने इलाके के जनजीवन को एक बार फिर से प्रभावित कर दिया। कई लिंक मार्गों पर फिसलन बढ़ जाने से यातायात अवरुद्ध हो गया। साथ ही कई नदी नालों का जलस्तर बढ़ जाने से कई गांवों का सड़क संपर्क उपमंडल मुख्यालय से कट गया। भड्डू पंचायत में एक पशुशाला छतिग्रस्त हो गई लेकिन किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

वीरवार दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। इसके बाद सुबह 9:00 बजे जोरदार बारिश और आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई, जिसे शाम 7:30 बजे बहाल कर दिया गया। बिजली विभाग के एईई अश्विनी कुमार ने बताया कि बिलावर के आसपास से सटे कई गांवों में बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा था, जिसे विभाग की ओर से ठीक कर दिया गया। तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा ने बताया के बारिश के कारण किसी भी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं पहुंचा है। उधर लोक निर्माण विभाग की ओर से यातायात के लिए प्रभावित हुए धार डूगनू लिंक सड़क और अन्य कई लिंक सड़कों पर देर शाम को यातायात बहाल कर दिया गया। वहीं, देर शाम 8:00 बजे के बाद भी कई इलाके में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed