{"_id":"67102e3389f19ea7400ef7f4","slug":"six-new-denque-case-found-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-114069-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, छह नए मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, छह नए मामले सामने आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिला कठुआ में अब तक मिल चुके 346 मामले, स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमें कर रहीं जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में तेजी से पांव पसार रहे डेंगू ने छह और लोगोंं को अपनी चपेट में ले लिया है। इसके साथ ही अब तक जिले में डेंगू के सामने आए मरीजाें की कुल संख्या 346 हो गई है।
वहीं, नए मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ताजा आए मामलों में कठुआ शहर के कालीबड़ी और पटेल नगर के एक किशोर और एक किशोरी डेंगू पॉजिटिव पाए गए है। दोनों की आयु 14 वर्ष है। इसके अलावा अमाला गांव में 10 वर्षीय बालिका, मानके तालाब में 42 वर्षीय महिला, खोख्याल में 17 वर्षीय युवक और रामकोट में 10 वर्षीय बच्ची की टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।
विभाग के अनुसार जिल में जिनती तेजी से डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं उतनी ही तेजी के साथ मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। जिले के मौजूदा हालात की बात की जाए तो अब तक सामने आ चुके 346 मामलों में 273 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। शेष 73 का उपचार जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
-- --
127 लोगों के रक्त के सैंपल एकत्र किए
जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग की सक्रियता लगातार जारी है। बुधवार को भी विभाग की 12 टीमों ने शहर के वार्ड एक, 21 और कालीबड़ी सहित खरकड़ा, नगरी, महानपुर, हमीरपुर अमाला, जंगलोट और चड़वाल क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान 127 लोगों की स्वास्थ्य जांच के लिए रक्त के सैंपल भी एकत्र किए गए।