{"_id":"675f31e37ba02180dd0acb06","slug":"shivay-11-won-cricket-tournament-kathua-news-c-201-1-knt1006-115762-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: शिवाय इलेवन के नाम रही अक्षय मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: शिवाय इलेवन के नाम रही अक्षय मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
- फाइनल में बाबा इलेवन को 46 रनों से दी मात, विजेता टीम को 20 हजार व उपविजेता को 10 हजार प्रोत्साहन राशि मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बनी के पनियालग स्थित दरोल में जारी अक्षय मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता शिवाय इलेवन टीम बनी के नाम रही। फाइनल मुकाबले में शिवाय इलेवन ने बाबा इलेवन को 46 रनों से मात दी। इसी के साथ क्षेत्र के युवाओं को नशे की बुराई से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता संपन्न हो गई।
टूर्नामेंट में 16 टीमों के बीच मैच हुए। फाइनल मुकाबले में बाबा इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी शिवाय इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में टीम के प्रमुख बल्लेबाज तालिब के 91 रनों की बदौलत कुल 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा इलेवन की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पूरी पारी में उसके बल्लेबाज दबाव में खेलते नजर आए। निर्धारित 20 ओवर में पूरी टीम केवल 131 रन ही बना सकी और उसे 46 रन से हार का सामना करना पड़ा। क्लब की ओर से खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। शिवाय इलेवन के खिलाड़ी हर्ष को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर गौरी शंकर ने विजेता टीम को 20 हजार नकद राशि के साथ ट्राफी व उपविजेता टीम को 10 हजार प्रोत्साहन राशि व स्मृति चिन्ह देकर उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के आयोजक अक्षय मेमोरियल क्लब के अध्यक्ष अंकुश हुडकर ने कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभा में निखार लाना और उन्हें नशे की बुराई से दूर रखना था। इस मौके पर भारत स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष हफीज कुरैशी, भाजपा कार्यकर्ता दिलीप कुमार, अमित कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार सहित और खिलाड़ी उपस्थित रहे।