फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Seven new cases of corona found, figure reached 35

कोरोना के सात नए मामले मिले, आंकड़ा 35 पहुंचा

विज्ञापन
Seven new cases of corona found, figure reached 35
कठुआ में किशोरों को टीकाकरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : KATHUA
कठुआ। जिले में कोरोना का प्रसार बढ़ने के साथ ही प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। वीरवार से जिले में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया। जिला मजिस्ट्रेट राहुल यादव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीआरपीसी की धारा 144 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 24 के अंतर्गत जिले में रात नौ बजे से लेकर सुबह छह बजे तक प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। पुलिस, अर्धसैनिक बल या वैध सरकारी कर्तव्य निभाने वाले व्यक्ति पर यह आदेश लागू नहीं होगा। आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन

उधर, वीरवार को कठुआ जिले में कोरोना संक्रमण के सात नए मामले सामने आए हैं इनमें से पांच सामुदायिक संक्रमण के मामले हैं जबकि दो यात्रा इतिहास के साथ हैं। पूर्व में संक्रमित पाए गए दो लोग निगेटिव हुए हैं तो वहीं सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा भी 35 पहुंच गया है। प्रशासन की ओर से अधिकारियों और पुलिस को भी सख्ती के निर्देश दिए गए हैं। जिसके बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में पुलिसकर्मी नाका लगाकर मास्क न पहनने वालों के चालान काटते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
8258 का हुआ टीकाकरण
प्रशासन ने एक ओर जहां सख्ती बढ़ा दी है वहीं स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण में तेजी लाने को भी कहा है। वीरवार को जिले में 8258 लोगों का टीकाकरण किया गया जिनमें से 3684 किशोर शामिल रहे। जिले के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीकाकरण अभियान को अंजाम दे रही हैं। भारी बर्फबारी के बावजूद बनी सब डिवीजन में 120 किशोरों का वीरवार को टीकाकरण सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed