{"_id":"6ae107a7e89df6462e0efa2d","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1003-137925-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लोगों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लोगों ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
विज्ञापन
उपमंडल बिलावर के नान गला-डल सड़क पर चल रहा तारकोल बिछाने का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। उपमंडल बिलावर के नान गला-डल सड़क पर चल रहा तारकोल बिछाने का कार्य गुणवत्ता को लेकर सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क पर तारकोल बिछाने से पहले उचित तरीके से सफाई नहीं की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब नौ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर तारकोल बिछाने का काम किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क पर तारकोल बिछाने से पहले आवश्यक सफाई और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं का ध्यान रखा जाना चाहिए। उनका कहना है कि यदि सड़क की सतह को ठीक से साफ किए बिना तारकोल बिछाया जाता है, तो इससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है। एडवोकेट साहिल सिंह, पूर्व नायब सरपंच रीना देवी,यूनिस मलिक औरअन्य लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कार्य पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन काम निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं किया जा रहा। उन्होंने एडीसी बिलावर से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने और सड़क पर तारकोल बिछाने के दौरान निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का उपयोग लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किया जाता है। ऐसे में निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।