{"_id":"6ae107f607d64182cb0a259a","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-137920-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लोगेट मोड़ पर दो साल से अंधेरे में डूबा हाईवे, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लोगेट मोड़ पर दो साल से अंधेरे में डूबा हाईवे, प्रदर्शन
विज्ञापन
ढाई महीने में ही खराब हो गई थीं लाइटें, बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं होने से लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग जम्मू-पठानकोट पर लोगेट मोड़ में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर जल्द लाइटें ठीक करवाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व लोगेट पंचायत के सतपाल चौधरी ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले हाईवे अथॉरिटी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के बीचोंबीच खंभे लगाकर लाइटें लगाई गईं थीं, लेकिन ये लाइटें महज दो से ढाई महीने बाद ही खराब हो गईं। स्थानीय लोग कई बार अधिकारियों के समक्ष समस्या उठा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला। मजबूर होकर लोगों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ा। सतपाल चौधरी और अन्य प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब भी अधिकारियों से लाइटों की मरम्मत के बारे में पूछा जाता है तो उन्हें टेंडर लगाने का आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लोगेट मोड़ औद्योगिक इकाइयों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए महत्वपूर्ण चौक है। इसके अलावा आसपास की कई पंचायतों के लोग भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। रात के समय रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे अथॉरिटी से मांग की कि टेंडर प्रक्रिया के नाम पर मामले को लटकाने के बजाय बंद पड़ी लाइटों की जल्द मरम्मत करवाई जाए।