{"_id":"6ae107bf3a60141b1f0445cb","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-137921-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दुर्गम पहाड़ी रास्तों और कठिन परिस्थितियों के बीच किए चंडी माता के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दुर्गम पहाड़ी रास्तों और कठिन परिस्थितियों के बीच किए चंडी माता के दर्शन
विज्ञापन
डांडीयूट और कांथल से चंडी माता मंदिर नुकनाली के लिए रवाना हुई तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। बनी के डांडीयूट और कांथल गांवों से चंडी माता मंदिर नुकनाली के लिए रवाना हुई तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ अपने गंतव्य पर पहुंची। ऊंचे पहाड़ों, बर्फ से ढके रास्तों और कड़ाके की ठंड के बीच श्रद्धालुओं ने मां चंडी के जयकारे लगाते हुए यात्रा पूरी की।
दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर ठंड और कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। पहाड़ों में गूंजते माता के जयघोष ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने मां चंडी के दरबार में शीश नवाकर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। प्राकृतिक सुंदरता से घिरे पहाड़ी रास्तों पर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को ठंड और दुर्गम रास्तों का सामना करना पड़ा, लेकिन मां के प्रति अटूट आस्था ने उनके कदम नहीं रुकने दिए। यह यात्रा क्षेत्र की धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक बनी।