{"_id":"6ae107d561d54c5f920d1ece","slug":"jammu-and-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-137915-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जीएमसी कठुआ में अब 99 प्रतिशत शुद्धता वाली तरल मेडिकल ऑक्सीजन की मिले की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जीएमसी कठुआ में अब 99 प्रतिशत शुद्धता वाली तरल मेडिकल ऑक्सीजन की मिले की सुविधा
विज्ञापन
3.73 करोड़ से स्थापित होगा आधुनिक सिस्टम, स्टोरेज टैंक से लेकर सप्लाई नेटवर्क और संचालन कक्ष तक की सुविधाएं होंगी विकसित
गोल्डी शर्मा
कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश के बड़े अस्पतालों की तर्ज पर अब जीएमसी में भी तरल मेडिकल ऑक्सीजन (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) की आपूर्ति के लिए आधुनिक सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इस पर करीब 3 करोड़ 73 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके तहत ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक, सप्लाई सिस्टम और संचालन कक्ष विकसित किया जाएगा, जिससे अस्पताल के विभिन्न वार्डों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति अधिक प्रभावी तरीके से की जा सकेगी।
वर्तमान में जीएमसी कठुआ में ऑक्सीजन की आपूर्ति ऑक्सीजन प्लांट और सिलेंडरों के माध्यम से की जाती है। इस व्यवस्था में उपलब्ध ऑक्सीजन की शुद्धता लगभग 90 से 93 प्रतिशत तक बताई जाती है। वहीं, नए तरल मेडिकल ऑक्सीजन सिस्टम के स्थापित होने से करीब 99 प्रतिशत शुद्धता वाली ऑक्सीजन की आपूर्ति संभव होगी। इससे गंभीर मरीजों, आपातकालीन मामलों और गहन चिकित्सा इकाइयों में उपचार के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जीएमसी कठुआ में 500 बिस्तरों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए इस आधुनिक व्यवस्था को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तरल ऑक्सीजन को विशेष स्टोरेज टैंक में सुरक्षित रखा जाएगा। औद्योगिक इकाइयों से टैंकरों के माध्यम से इसकी आपूर्ति की जाएगी। स्टोरेज टैंक से जुड़े पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए अस्पताल के जरूरतमंद विभागों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सकेगी। इससे सिलेंडरों पर निर्भरता कम करने और अस्पताल में ऑक्सीजन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलने की उम्मीद है।
सिस्टम स्थापित होने में लग सकता है एक साल से अधिक समय
इस परियोजना के तहत स्टोरेज से लेकर ऑक्सीजन सप्लाई नेटवर्क और संचालन कक्ष तक की व्यवस्था विकसित की जाएगी। पूरे सिस्टम को स्थापित करने और चालू करने में एक साल से अधिक समय लगने की संभावना है। परियोजना पूरी होने के बाद जीएमसी कठुआ में ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था आधुनिक होगी और अस्पताल की उपचार क्षमता को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
जीएमसी के सहायक अस्पताल तरल चिकित्सा ऑक्सीजन के लिए आधुनिक सिस्टम स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है। नया सिस्टम स्थापित होने से न केवल ऑक्सीजन की शुद्धता में इजाफा होगा, बल्कि इससे अस्पताल में सिलेंडर से की जाने आपूर्ति से भी निजात मिलेगी। जल्द ही नये व्यवस्था स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- ईशांत जसरोटिया, कनिष्ठ अभियंता, मैकेनिकल डिवीजन, जीएमसी कठुआ