{"_id":"6287f35ddddd6e05eb45dd19","slug":"senitation-kathua-news-jmu260234680","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्टेडियम में व्याप्त समस्याओं का समाधान न होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्टेडियम में व्याप्त समस्याओं का समाधान न होने पर जताया रोष
विज्ञापन
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में व्याप्त समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ?
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में व्याप्त पेयजल समस्या का समाधान न होने पर स्टेडियम में आने वाले युवाओं ने कड़ा रोष जताया है। युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन से समस्या का समाधान किए जाने की मांग है।
प्रदर्शन कर रहे हिमांशु शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में खेलने के लिए आने वाले युवाओं की मुख्य आवश्यकता पानी होता है। स्टेडियम में युवा जहां खेलने के लिए आते हैं, वहीं बच्चे, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक भी बेहतर स्वास्थ्य के लिए यहां दौड़ लगाने और व्यायाम करने के लिए आते हैं। स्टेडियम में पानी न होने से शौचालय भी किसी काम का नहीं है। शहर के सबसे प्रमुख स्थान पर व्याप्त समस्या का समाधान करने के लिए न तो स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से कोई प्रयास किया जा रहा है, और न ही खेल विभाग इसे गंभीरता से ले रहा है। इसके कारण यहां आने वाले सैकड़ों लोगों को रोज परेशान होना पड़ता है।
प्रदर्शन में शामिल बब्लू कुमार ने कहा कि पानी की सुविधा देने के नाम पर स्टेडियम के पास अपना बोर और दो जेनसेट भी है। इसके बावजूद पानी न होना सिवाय स्टेडियम प्रबंधन की लापरवाही के और कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में रोशनी के लिए बड़ी-बड़ी फ्लड लाइटें लगी हुई है, लेकिन वह भी नहीं जलाई जाती हैं। गर्मी के इस मौसम से जब दिन से समय भीषण गर्मी के कारण खिलाड़ी के लिए अभ्यास कर पाना संभव नहीं है। तो वह शाम होने के बाद अपने अभ्यास को कर सकते हैं अलबत्ता स्टेडियम में लगी लाइटें जलाई जाएं।
विज्ञापन
वार्ड-7 के पार्षद अनिरुद्ध शर्मा ने स्टेडियम में व्याप्त समस्याओं पर रोष जताते हुए कहा कि एक ओर सरकार देश की युवा पीढ़ी की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देकर उसे देश और समाज के लिए उपयोगी बनाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। वहीं स्टेडियम में व्याप्त समस्या इस राह का रोड़ा बन रही है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का समाधान कर स्टेडियम में युवाओं की जरूरत कर सभी सुविधा मुहैया करवाए जाने की मांग करते हुए चेतावनी दी। अगर ऐसा नही हुआ तो आने वाले दिनों में उन्हें इन्हीं युवाओं के कड़े रोष का सामना करने के लिए भी तैयार रहना होगा।