{"_id":"6793e7e5af33ecfcfe04a4c7","slug":"security-tight-in-republic-day-celebration-spots-kathua-news-c-201-1-knt1008-116844-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गणतंत्र दिवस समारोह स्थलों की बढ़ाई सुरक्षा, सोशल मीडिया पर भी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गणतंत्र दिवस समारोह स्थलों की बढ़ाई सुरक्षा, सोशल मीडिया पर भी नजर
विज्ञापन
हाईवे पर लौंडी मोड़ में वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसएसपी ने सुरक्षा समीक्षा के साथ-साथ एजेंसियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। गणतंत्र दिवस से पूर्व समारोह स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। खास तौर से जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए हैं। इसके माध्यम से किसी भी तरह के दुष्प्रचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर भी तैयारी की गई है।
शुक्रवार को एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने जिला पुलिस लाइन कठुआ में सुरक्षा समीक्षा के साथ-साथ सहायक बहु-एजेंसी केंद्र बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान जिले में कार्यरत सभी पर्यवेक्षी अधिकारियों, सेना,बीएसएफ, सीआरपीएफ और अन्य खुफिया एजेंसियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा जिले में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य का आकलन करना और संचालन के लिए सभी सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करना था।
एसएसपी कठुआ ने गणतंत्र दिवस के आयोजनों के मद्देनजर कड़ी सतर्कता और निगरानी बनाए रखने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को गश्त और क्षेत्र प्रभुत्व बढ़ाने के निर्देश दिए। खासकर उन स्थानों पर और उसके आसपास जहां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। गलत सूचना के प्रसार या असामाजिक तत्वों की ओर से व्यवधान की संभावना को रोकने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की सख्त निगरानी की आवश्यकता पर ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
बैठक में समन्वित दृष्टिकोण अपनाते हुए सहयोग के रूप से काम करने को लेकर भी सहमति बनी। ज्ञात रहे कि कठुआ जिला अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा होने के चलते घुसपैठ के लिहाज से अति संवेदनशील रहा है। बीते साल जिले में बढ़ी आतंकी गतिविधियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बढ़ाए हुए हैं। आतंकी मददगारों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।