फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   mukhy bajar me jalbharav

Kathua News: मुख्य बाजार में जलभराव पर दुकानदारों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

विज्ञापन
mukhy bajar me jalbharav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। शहर के मुख्य बाजार में जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर दुकानदारों गुस्सा फूटा पड़ा है। शनिवार को दुकानदारों ने नगर परिषद और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपने रोष का इजहार किया।
प्रदर्शनकारी दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पिछले दो महीने से बाजार की हालत बदतर बनी हुई है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधि कोई संज्ञान नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल के पक्ष अथवा विपक्ष में नहीं हैं, बल्कि उनकी प्राथमिकता केवल बाजार की समस्याओं का समाधान है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल दुकानदार मोहिंदर सिंह ने बताया कि मुख्य बाजार वार्ड नंबर 6 और 7 के बीच स्थित है, जहां बारिश के बाद नालियां उफान मारती हैं और गंदा पानी दुकानों तक पहुंच जाता है। उनका कहना है कि कई दिनों तक पानी जमा रहता है। जिससे ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 5 का पानी वार्ड नंबर 6 की ओर मोड़ दिया गया है, जबकि आगे का नाला वर्षों से बंद पड़ा है। यदि नाले की सफाई कर उस पर जंगले लगा दिए जाएं तो समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है। व्यापारियों ने मांग की कि इस काम के लिए तत्काल इमरजेंसी टेंडर जारी किया जाए। वहीं दुकानदार पवन कुमार ने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं। जो मुख्य बाजार का विकास करेगा वही हमारा नेता है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बाजार का दौरा कर लोगों की परेशानियां समझने की अपील की। उनका कहना था कि चुनाव के समय नेता सेवा का वादा करते हैं, लेकिन कुर्सी मिलने के बाद जनता की समस्याएं भूल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed