फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   pashu tashkari me vahan jabt

Kathua News: 14 मवेशी को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त, वाहन जब्त

विज्ञापन
pashu tashkari me vahan jabt
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। लखनपुर पुलिस ने मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर 14 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया है। पुलिस ने पशु तस्करी के लिए उपयोग में लाए जा रहे वाहन को जब्त कर कार्रवाई की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला शनिवार की सुबह का है। लखनपुर पुलिस की टीम ट्रक टर्मिनल प्वाइंट पर नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पंजाब की ओर से जम्मू-कश्मीर की तरफ आ रहे संदिग्ध ट्रक को जांच के लिए रोका गया। पुलिस टीम ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसके अंदर 14 गोवंश को अमानवीय तरीके से लादा गया था। पुलिस टीम सभी मवेशियों को सुरक्षित मुक्त करवाकर तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहे ट्रक को जब्त कर लिया। इस दाैरान बताया जा रहा कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने लखनपुर थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक समेत तस्करी में शामिल अन्य लोगों की पहचान के प्रयास करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed