{"_id":"6a933b9e4c2080b62106c6cc","slug":"dhyan-chand-jayanti-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-135728-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ध्यानचंद की जयंती पर खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ध्यानचंद की जयंती पर खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
कठुआ। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलेभर में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में हुआ, जहां विद्यार्थियों ने हॉकी, योग, नेटबॉल और क्रिकेट सहित विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसके अलावा स्केटिंग के लिए ट्रायल-कम-चयन प्रक्रिया भी आयोजित की गई।
इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस की थीम खेलेगा भारत, जीतेगा भारत रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान मेजर ध्यानचंद के भारतीय हॉकी में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और भारतीय हॉकी में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कम से कम एक खेल गतिविधि से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस के लिए ही नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, खेल भावना और आत्मविश्वास विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद