{"_id":"66a9905bed080365880a35a9","slug":"school-bus-kathua-news-c-201-1-knt1006-111791-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ओवर लोडिंग न करने की शर्त पर वाहन चलाने की मंजूरी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ओवर लोडिंग न करने की शर्त पर वाहन चलाने की मंजूरी दी
विज्ञापन
कठुआ। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की ओर से कार्रवाई किए जाने के बाद अभिभावकों की समस्या का समाधान हो गया है। मंगलवार को अभिभावकों और वाहन चालकों के साथ हुई बैठक के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने ओवर लोडिंग न करने की शर्त पर वाहनों को चलाए जाने का प्रस्ताव दिया। इसे वाहन चालकों ने मान लिया है।
दरअसल केंद्रीय विद्यालय लखनपुर में विद्यार्थियों को लाने और ले जाने वाले वाहन चालकों पर गत बुधवार को ओवरलोडिंग का चालान किया था। इसके बाद से वाहन चालकों ने स्कूली बच्चों को ले जाना छोड़ दिया था। इससे उनके अभिभावक परेशान थे। बीते सोमवार को अभिभावकों ने एडीसी कठुआ से इस बारे में मुलाकात की थी। उन्होंने इस मसले पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से ही बात करने के लिए कहा था। मंगलवार हुई बैठक के बाद अब वाहनों के चलने का रास्ता साफ हो गया है।
अभिभावकों में शामिल रचना ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के पास स्कूल बस की सुविधा न होने के कारण वे यात्री वाहनों के माध्यम से ही पिछले कई सालों से अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। गत सप्ताह क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की ओर से की गई कार्रवाई के बाद से उनकी परेशानी बढ़ गई थी लेकिन आज हुई बैठक के बाद अब उनकी इस समस्या का समाधान हो गया है।