फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   School Building in kathua

Kathua News: पूरा होगा कान्हा चक के अधूरे स्कूल भवन का निर्माण कार्य

Sun, 08 Jun 2025 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 08 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
School Building in kathua
हायर सेकेंडरी स्कूल कान्हा चक की निर्माणाधीन इमारत।
कठुआ। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कान्हा चक गांव में स्थित राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल (जीएचएसएस) की अधूरी इमारत का रुका निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 76 लाख की राशि जारी कर दी है। इस निर्माण कार्य को पूरा करवाने का जिम्मा लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को सौंपा गया है।
विज्ञापन

काना चक गांव के स्कूल का दर्जा बढ़ने के बाद वर्ष 2019 में नई इमारत का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। इस एक मंजिला इमारत में 10 कमरों का निर्माण किया जाना था लेकिन ठेकेदार ने 65 लाख रुपये खर्च करके ढांचागत निर्माण कार्य तो करवाया लेकिन पूरा भुगतान न मिलने के कारण काम अधूरा छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस कारण पिछले पांच सालों से निर्माण कार्य रुका था। जिला शिक्षा विभाग ने कुछ माह पूर्व उच्चाधिकारियों को बताया। इस आधार पर अब शिक्षा विभाग ने निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए 76 लाख की राशि जारी कर दी है। इससे भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




300 विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं लगाने में हो रही दिक्कत
इस स्कूल में पहली से 12वीं कक्षा तक 300 से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हैं। स्कूल का दर्जा बढ़ने के बाद ज्यादातर कमरे प्रयोगशाला और पुस्तकालय सहित अन्य जरूरी कामों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इस कारण कक्षाएं लगाने के लिए स्कूल प्रशासन के पास सिर्फ चार कमरे उपलब्ध हैं। इनमें कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है जबकि पहली से आठवीं तक की कक्षाएं खुले में या अर्द्धनिर्मित इमारत में लग रहीं हैं। अर्द्धनिर्मित इमारत की खुली खिड़कियों से बरसात में पानी अंदर आने पर परेशानी बढ़ जाती है।


अधूरे पड़े निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए शिक्षा विभाग ने हाल ही में 76 लाख की राशि जारी कर दी है। जल्द ही लोनिवि की ओर से निविदा के माध्यम से शेष निर्माण कार्य किसी ठेकेदार को सौंपा जाएगा। उम्मीद है कि स्कूल की इमारत का काम इसी साल पूरा हो जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। -मंगत राम शर्मा, जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी, कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed