{"_id":"69557a2bc5f9abdd730adb33","slug":"republic-day-function-kathua-news-c-201-1-knt1009-127786-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: गणतंत्र दिवस समारोह भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामयी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: गणतंत्र दिवस समारोह भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामयी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत चर्चा
Thu, 01 Jan 2026 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। उपायुक्त राजेश शर्मा ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। बुधवार को बैठक में राष्ट्रीय पर्व को भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामयी ढंग से मनाने को लेकर विस्तृत से चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिले का मुख्य समारोह कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि सुबह 9:55 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके पश्चात जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, पीटीएस, होम गार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स तथा स्कूली बच्चों की टुकड़ियों की ओर से भव्य परेड प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में तय हुआ की राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रमों की शुरुआत दिन के प्रारंभिक घंटों में सूचना विभाग की ओर से आयोजित शहनाई वादन से होगी।
इसके अलावा समारोह से संबंधित कार्यक्रम स्थल पर बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल, बिजली आपूर्ति, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, बैठक व्यवस्था, अग्निशमन वाहनों की तैनाती, चिकित्सा टीमों की उपलब्धता, सरकारी भवनों एवं प्रमुख स्थलों की रोशनी सहित सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समारोह के सुचारु एवं उत्साहपूर्ण आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रभावी अंतर-विभागीय समन्वय पर विशेष जोर दिया। डीसी ने सभी जिला एवं सेक्टोरल अधिकारियों से गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में पूरी तत्परता के साथ जुटने और राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का आह्वान किया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित शर्मा, उपायुक्त राज्य कर जोगिंद्र सिंह जसरोटिया, जनरल मैनेजर डीआईसी, कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस, अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी), मुख्य योजना अधिकारी तथा सिविल प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।