फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Recovery

सवा लाख की नकदी, एक वैन और दो बाइक के साथ आठ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
Recovery
चोरी के आरो​पयों से बरामद सामान।
कठुआ। अगस्त माह में चोरी की वारदातों से शहर और आसपास के इलाकों में दहशत मचाने वाले आठ चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ चार अलग-अलग चोरी के मामलों की गुत्थी भी सुलझ गई है। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने एक वैन, सवा लाख की नकदी, दो मोटरसाइकिल और किराना की दुकान से चोरी सामान को बरामद किया है।
विज्ञापन

छह अगस्त को रख लच्छीपुर इलाके में चोरों ने एक घर में साढ़े तीन लाख की नकदी पर हाथ साफ किया था। एसएसपी कठुआ की देखरेख में सिटी पुलिस थाने की टीम ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जो वारदात के बाद से फरार चल रहे थे। पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी में संलिप्तता स्वीकार कर ली। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने हरमन कार बाजार सैनिक कॉलोनी जम्मू से चोरी के एक लाख 85 हजार रुपयों में खरीदी वैन (जेके 21बी-1785) को बरामद कर लिया। इसके साथ एक लाख 25 हजार रुपये नकदी भी बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान मोहम्मद रफीक, महबूब अकबर और इरशाद अहमद सभी निवासी डोडला बसोहली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है। उधर, 29 अगस्त को शहर के कॉलेज रोड से सटी एक किराने की दुकान पर सेंध लगाने वाले तीन अन्य चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इन चोरों से चोरी किया गया 21 किलो घी, 250 ग्राम के 13 पैकेट बादाम, 11 पैकेट किशमिश, 14 पैकेट काजू और 23 पैकेट सिगरेट के बरामद किए हैं। सिटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले में सुमित निवासी वार्ड 7, जय कुमार निवासी वार्ड 18 और हितेश गुप्ता निवासी वार्ड 4 कठुआ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चोर चोरी की अन्य कई घटनाओं में भी संलिप्त हैं।

उधर, चोरी के दो और मामलों को सुलझाते हुए पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। उनसे दो मोटर साइकिल और दो हजार चार सौ रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सिटी थाना क्षेत्र के अधीन पुलिस ने चोरी की दो बाइक के साथ सलीम अहमद निवासी कनियाड़ी और 24 सौ रुपये नकद के साथ सुनील सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed