{"_id":"576aeef44f1c1bef58b481f9","slug":"rain-in-kathua-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
NCR बारिश
- फोटो : Self
मूसलाधार बारिश के आगे शहर की पानी निकासी व्यवस्था ने जवाब दे दिया। बुधवार को सुबह दस बजे से दोपहर तक हुई झमाझम बारिश ने कुछ ही घंटे के भीतर ही लगभग 32 मिलीमीटर पानी बरसाया। नतीजतन शहर के नालों से लेकर सड़कें और गलियां लबालब हो गईं। पानी घरों से लेकर दुकानों तक में घुस गया। बारिश रुकने के बाद लोगों राहत की सांस ली।
विज्ञापन
स्कास्ट जम्मू की स्थानीय एग्रोमेट यूनिट के अनुसार बुधवार को कठुआ में बारिश का पैमाना 31.8 मिलीमीटर रिकार्ड किया गया। मानूसन सीजन की पहली तेज बारिश रही। वहीं, बारिश के बावजूद उमस से राहत नहीं मिल पाई। बाद दोपहर धूप खिलने से हवा में नमी की मात्रा का असर साफ देखा गया। घंटों लगातार हुई मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन
जम्मू-लखनपुर हाईवे पर जहां हटलीमोड़ के नजदीक जलभराव हुआ। वहीं, मुख्य बाजार एवं सटे इलाकों में पानी घरों तक में घुस गया। बारिश के सामने दम तोड़ती निकासी व्यवस्था से लोगों में रोष बनने लगा है। शहर की पानी निकासी की पोल खोलते हुए मुख्य बाजार में जहां एक फुट तक पानी जमा हो गया वहीं कॉलेज मार्ग, कोर्ट रोड, करण नगर सहित छन्न अरोड़ियां में भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन