फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   PWD casual personnel gave warning for protest

पीडब्ल्यूडी कैजुअल कर्मियों ने दी अनशन की चेतावनी

Sat, 20 Jun 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 20 Jun 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
PWD casual personnel gave warning for protest

पिछले 27 दिन से हड़ताल पर बैठे पीडब्ल्यूडी के कैजुअल लेबर युनियन के सदस्यों ने मांगों को पूरा न करने की स्थिति में अनशन शुरू करने की चेतावनी जारी की है। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल अजय सिंह, बीरबल सिंह, सुमित रैना, गणेश कुमार, प्रवीन कुमार, संजीव सिंह, सतबीर सिंह, ललति खजूरिया, सतपाल, जोगिंदर सिंह का कहना था कि हमारे भविष्य के साथ बुरी तरह से खिलवाड़ किया जा रहा है। आज तक किसी भी खाते में नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


कभी कहीं से तो कभी कहीं से पैसा निकाल की दिहाड़ी देते हैं जिसके कारण स्वयं को असुरिक्षत महसूस कर रहे हैं। सात वर्षों से अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके कैजुअल लेबर को अभी तक स्थायी नहीं किया गया है और ही उनके लिए कोई नीति है। उन्होंने कहा कि यहां पर काम करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर काम करने वाले लगभग 70 युवा किसी खाते में ही नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को उग्र करने को मजबूर होंगे और भूख हड़ताल पर उतर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed