{"_id":"570aab004f1c1b0871c810ef","slug":"protesters-return-flag-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को तिरंगा सौंप कर लौटे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को तिरंगा सौंप कर लौटे युवा
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
Updated Mon, 11 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के झनकपुरी में लहराया तिरंगा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरंगा यात्रा लेकर देश के 12 राज्यों से चले युवाओं को लखनपुर में रोके जाने के बाद रविवार सुबह उन्हें वापस लौटना पड़ा। रातभर लखनपुर टोल प्लाजा के पास इमारत में पुलिस द्वारा रोके गए युवाओं के दल ने सुबह आठ बजे के लगभग तिरंगा पुलिस अधिकारियों को सौंपा और भारत माता के जयघोष के साथ युवा लौट गए।
विज्ञापन
युवाओं के दल का नेतृत्व कर रहे तेजिंद्र पाल सिंह बग्गा ने बताया कि पुलिस के लिखित आश्वासन के बाद युवाओं ने लौटने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि तिरंगे को एनआईटी श्रीनगर के छात्रों को सौंप दिया जाएगा। वहीं उन्होंने मांग की है कि एनआईटी श्रीनगर में देशभक्ति के नारे लगाने वाले छात्रों पर लगाई गई एफआईआर भी तत्काल वापस ली जानी चाहिए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात लखनपुर पहुंचे युवाओं के दल को रावी पुल के पास ही रोक दिया गया था। कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस ने युवाओं को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। रातभर युवा आगे जाने की आस में लखनपुर में ही रुके रहे। पुलिस ने दिल्ली से पहुंचे युवाओं के दल के लिए खान पान का भी इंतजाम किया। टोल प्लाजा से सटी इमारत में रातभर उनके ठहरने की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी खलील अहमद पोसवाल ने बताया कि युवाओं ने मांग रखी थी कि तिरंगे को एनआइटी छात्रों तक पहुंचा दिया जाए। उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि तिरंगा एनआईटी छात्रों तक पहुंचा दिया जाएगा जिसके बाद शांतिपूर्वक युवा वापस रवाना हो गए। इस दौरान पुलिस ने लखनपुर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर रखे थे। रातभर लखनपुर से गुजरने वाले लोगों से पूछताछ के बाद ही आगे जाने दिया गया।