{"_id":"66395e07f905fb6b330226c5","slug":"protest-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-109339-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: एक सप्ताह के बाद आ रहा पानी, महिलाओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: एक सप्ताह के बाद आ रहा पानी, महिलाओं में रोष
विज्ञापन
कठुआ। बढ़ती गर्मी के साथ शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। इससे परेशान लोगों में जलशक्ति विभाग के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। सोमवार को वार्ड एक और 17 की महिलाओं ने विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में जमा होकर नारेबाजी की। उन्हाेंने चेतावनी दी कि अगले 24 घंटे में उनके मोहल्ले में पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो वे लोग सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले सात दिन से पानी की एक बूंद की नहीं आई। गर्मी के इस मौसम में लोगों के घरों में पानी न होने से वे परेशान हैं। उनका कहना था कि पहले चार दिनों के बाद उनके मोहल्ले में पानी की आपूर्ति होती थी लेकिन धीरे-धीरे आपूर्ति के लिए निर्धारित शेड्यूल बिगड़ता गया। अब कभी चार दिन तो कभी एक सप्ताह के बाद पानी आ रहा है। वह भी इतना अपर्याप्त है कि लोगों की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा है। इसके कारण उन्हें मजबूर होकर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है।
वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे स्थानीय रजत खुल्लर ने इस समस्या का समाधान करने के लिए वे गत शनिवार को भी विभाग के कार्यालय आए थे। तब उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उन्हें पानी की आपूर्ति की जाएगी लेकिन दो दिनों का समय बीत जाने के बाद भी उनके नलों में पानी नहीं आया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विभाग ने जल्द उनकी पानी सप्लाई को बहाल नहीं की तो 24 घंटों के बाद वे लोग सड़क पर होंगे और इसका जिम्मेदार जलशक्ति विभाग होगा।